Published On : Wed, Jun 13th, 2018

भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार आज

Advertisement

इंदौर: संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) ने मंगलवार को अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फौरन उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण तनाव बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करने के साथ रिवॉल्वर जब्त कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने भय्यूजी महाराज के निधन पर शोक जताया है। वहीं आत्महत्या मामले की सीबीआई से जांच की मांग की गई है।

इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारी, उन्हें उपचार के लिए स्थानीय बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया। खुद को गोली मारने का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.