Published On : Thu, Jul 7th, 2016

फुंडकर, येरावर का मंत्री बनना तय, फडणवीस सरकार में बढ़ेगा विदर्भ का कद

Advertisement
पांडुरंग फुंडकर एवं मदन येरावर

पांडुरंग फुंडकर एवं मदन येरावर


नागपुर:
शुक्रवार को होने जा रहे राज्य मंत्री-मंडल के विस्तार में विदर्भ का कद बढ़ना तय है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पांडुरंग फुंडकर एवं मदन येरावर को बतौर मंत्री फडणवीस सरकार में शामिल किया जा रहा है। हालाँकि डॉ. संजय कुठे के नाम पर भी चर्चा किए जाने की खबर है, किंतु फिलहाल फुंडकर एवं येरावर को ही मुंबई बुलाए जाने की खबर सूत्रों से मिली है।

पांडुरंग फुंडकर भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ में चिर-परिचित व्यक्ति हैं। बुलढाणा के खामगांव विधानसभा सीट का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके श्री फुंडकर बुलढाणा सीट से लोकसभा में भी नुमाइंदगी कर चुके हैं। भाजपा-शिवसेना की पूर्व सरकार में मंत्री एवं गत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनके काम से सारा राज्य परिचित है। श्री फुंडकर फिलहाल विधानपरिषद सदस्य हैं और जनसंघ के जमाने से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

यवतमाल से विधायक मदन येरावर भी विदर्भ से मंत्री बनने वालों की सूची में शामिल हैं। श्री येरावर कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में और पार्टी के बाहर भी जाने जाते रहे हैं। विधायक के रूप में भी उनकी सक्रियता ने सभी को प्रभावित किया है।

राज्य सरकार में इन दोनों नेताओं को मंत्री बनाए जाने पर निश्चित ही सरकार में विदर्भ का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि हाल ही नागपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर श्री फुंडकर एवं श्री येरावर के नाम पर सहमति ले ली थी। बाद में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर उन्होंने इन दोनों नामों पर मुहर लगा ली। डॉ. संजय कुठे के नाम पर भी इस दौरान चर्चा हुई लेकिन अभी तक मंत्री पद के लिए उनके नाम की अधिकृत घोषणा पार्टी की ओर नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.