Published On : Thu, Oct 25th, 2018

निधि आते जाएगी और जरूरी काम होते जाएगा : मनपा प्रभारी आयुक्त ठाकरे

Advertisement

नागपुर: मनपा की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर शहर के नगरसेवकों द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों को तवज्जो दी जा रही है. जैसे जैसे निधि की उपलब्धता बढ़ेगी, वैसे वैसे विकास कार्यों को गति मिलेगी. यह भरोसा मनपा के प्रभारी आयुक्त रवीन्द्र ठाकरे ने विकास नेता वनवे के नेतृत्व में मिलने आए शिष्टमंडल को दिया.

आज दोपहर प्रभारी आयुक्त से मिले कांग्रेस के शिष्टमंडल में विपक्ष नेता ताना जी वनवे,किशोर जिचकर,जुल्फेकार भुट्टो,दिनेश यादव,आयशा अंसारी, हर्षाला साबले, परसराम मानव टकर सहित प्रभाग ७ और प्रभाग २ की नगरसेविका उपस्थित थीं.

विपक्ष नेता ने आयुक्त से निवेदन किया कि कांग्रेस के नगरसेवकों के प्रशासन के समक्ष प्रलंबीत प्रस्तावों को आगे बढ़ाएं,भुट्टो ने कहा कि बड़े करोड़ों के प्रस्तावों को रोक, छोटे छोटे प्रस्तावों को मंजूरी देने में प्राथमिकता दे,जो निहायत ही जरूरी है. अच्छे खासे रोड को सीमेंट रोड में इसलिए तब्दील की जा रही क्यूंकि स्मार्ट सिटी बनानी है, यह अन्याय है.

Advertisement

अन्य नगरसेविका ने संयुक्त रूप से मांग की कि उनकी एक भी प्रस्ताव को आजतक मंजूरी नहीं दी गई. सभी की समस्या सुनने के बाद आयुक्त ने सभी से धैर्य रखने की सलाह दी,सभी काम महत्वपूर्ण है,जल्द निराकरण होगा. इस दरम्यान उन्होंने मनपा के आर्थिक स्थिति पर जिलाधिकारी से बातचीत की. शेष विशेष अनुदान पर उनका ध्यानाकर्षण करवाया,ताकि मनपा की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सके. शिष्टमंडल में चंदू वाकोड़ीकर,अज़ीज़ खान,राकेश निकोसे आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.