Published On : Wed, Nov 21st, 2018

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जनता के बीच जाकर जुटायेगी फंड

Advertisement

नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। कांग्रेस ने हालही में मुंबई में राज्य की सभी 48 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों और इच्छुकों के साथ बैठक की। चुनाव पूर्व पार्टी को विस्तार देने के लिए कांग्रेस कई स्तर पर काम कर रही है जल्द ही नागपुर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने से जनसंपर्क अभियान की शुरुवात होगी।

इस अभियान का मकसद सिर्फ जनता से संवाद स्थापित करने तक सीमित न रह कर पार्टी के लिए फंड एकत्रित करने का होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की निगरानी में देश भर में पार्टी नए सिरे से जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके लिए बाकायदा जिला स्तर पर जनसंपर्क के विषयों को लेकर सुझाव जारी किया गया है। जनता से पार्टी फंड एकत्रित करने के लिए बाकायदा रसीद बुक छापी गई है। शहर में बीजेपी के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर तक जाकर पार्टी फंड जुटायेंगे। कांग्रेस आगामी चुनाव जनता के पैसे पर लड़ेगी इसके लिए बाकायदा जनता के बीच जाकर पैसे एकत्र किये जायेगे। दिसंबर के शुरुवाती दिनों से चलने वाला अभियान महीने भर चलेगा। इस दौरान एकत्रित किये गए धन का इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान किया जायेगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संगठन के विस्तार में तेजी
पार्टी ने शहर में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कमेटियों में रिक्त पड़े पदों को भरने में तेजी लायी है। शहर में 18 ब्लॉक है जहाँ संगठन की नए सिरे से रचना की गई है। ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौप कर काम पर लगाया है। जनसंपर्क के लिए कार्यकर्ताओं को जिस विषयों पर विशेष ध्यान देने है उसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

युवाओं को प्राथमिकता
संगठन विस्तार में युवाओं को प्रधानता दी जा रही है। नए सिरे से गठित कमेटियों में युवाओं को शामिल किया जा रहा है। कई अहम कामों की जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं के कंधे पर डाली जा रही है।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges