कोल इंडिया लिमिटेड की प्रथम महिला, कोल इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वाइव्स समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती निशा ठाकुर ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के झंकार महिला मंडल के सामाजिक गतिविधियों कि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कामयाबी के साथ झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय है। अच्छे समाज के लिए अच्छी शिक्षा की जरुरत है, इसीलिए, उन्होंने झंकार महिला मंडल को समाज के जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा पर काम करने की अपील की। डॉ. निशा ठाकुर आज वेकोलि मुख्यालय में झंकार महिला मंडल के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं।
प्रारंभ में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनिता मिश्र ने झंकार महिला मंडल के कार्यों का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि, ग्लोबल वार्मिंग अब ग्लोबल वार्निंग बन गयी है।अतः हम सभी कायह दायित्व है कि हम पर्यावरण का प्राथमिकता से खयाल रखकर भावी पीढ़ी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती राधा चौधरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गोखले , श्रीमती आभा सक्सेना तथा झंकार महिला मंडल एवं संगिनी क्लब की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थीं।
धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीना कुमार ने एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा नायर ने किया।
कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के निमित्त पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





