
मृतक बालक की पहचान नैतिक अमित देशमुख के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने वॉटर पार्क आया था। लेकिन चंद पलों की लापरवाही ने मासूम की जिंदगी लील ली।
पानी में फिसला और… खत्म हो गई जिंदगी!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेलते-खेलते नैतिक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां कोई सुरक्षा कर्मी या लाइफगार्ड मौजूद नहीं था। एक युवक ने जब उसे डूबता देखा, तो दौड़कर उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बच्चे को तत्काल वाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्रशासन पर सवाल, पार्क में सुरक्षा व्यवस्था नदारद!
इस हृदयविदारक घटना ने वॉटर पार्क की लापरवाह व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वॉटर पार्क में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे? हादसे के समय कोई लाइफसेविंग स्टाफ क्यों मौजूद नहीं था?
कोंढाली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच थानेदार राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जारी है।
सवाल उठता है: क्या सिर्फ मनोरंजन के नाम पर जान की कीमत भूल चुके हैं पार्क संचालक? या फिर हर हादसे के बाद सिर्फ एक ‘मामला दर्ज’ ही काफी है?
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...
जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion...
अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews
स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra...
अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा हमला #BJP #MaharashtraPolitics #Gondia #NavneetRana #MaharashtraNews




