Published On : Sat, Mar 28th, 2020

कलेक्टर की सभा मे जीवनश्यक वस्तुओ की आपूर्ति हेतु शासन का पूरा सहयोग—कलेक्टर ठाकरेजी

Advertisement

आज शनिवार को नागपुर के कलेक्टर श्री रविंद्रजी ठाकरे के साथ जीवनश्यक वस्तुओ के बाजारों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने बताया कि मीटिंग में पालकमंत्री श्री नितिनजी राउत ने भी मोबाइल के स्पीकर से बात की और व्यापारियों द्वारा प्रशासन को मदद करने हेतु आभार माना और उन्होंने व्यापारियों को आग्रह किया इस संकट में मानवता के साथ सेवा करे ,और माल की उचित दरों में और  तय कर एक ही दर में बेचे। 

कलेक्टर श्री ठाकरे जी ने भी व्यापारियो को पूरा सहयोग देने की बात की।।अगर किसी भी व्यापारी का माल किसी भी बॉर्डर में या पुलिस द्वारा रोका जाता है तो कलेक्टर की हेल्प लाइन 0712.2562668 में संपर्क करे उनका समाधान किया जाएगा। हेल्प लाइननंबर से आपको सभी बातों के समाधान कर पूरा सहयोग दिया जाएगा।

अगर किसी व्यापारी को अपना माल देश के किसी भी शहर में भेजना हो तो कलेक्टर आफिस के श्री कुंभारे साहब मोबाइल नं. 9422181011 पर सम्पर्क करें कलेक्टर आफिस से संबंधित पास और RTO से पास भी दिए जाएंगे।आपको ट्रक पर एक स्टिकर या बैनर लगाना होंगा, आपको कही भी ट्रक को रोका नही जाएगा।।मोटवानी में बताया कि नागपुर के आस पास माल लेकर जाने वाले ट्रांसपॉर्ट को भी शुरू किया जाएगा।जीवनश्यक वस्तुओ की नियमित पूर्ति के लिए शासन पूरी मदद करेगा।।।।उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से 50 हजार परिवारों को राशन के पैकेट बना कर दिए जाएंगे।

Advertisement

व्यापारियों ने इसमें माल सप्लाई हेतु शासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

कलेक्टर आफिस से आशा पठान, कुंभारे जी ,कृषि उत्पन्न बाजार समिति से नेरकरजी सभा मे  अनाज बाजार के अध्यक्ष सन्तोषकुमार अग्रवाल  सचिव प्रताप मोटवानी, सहसचिव  पवन पोद्दार , दाल मिल से दिलीप शाह, किराना अस्सो के अध्यक्ष रामदास वजानी,  ऑइल मर्चेन्ट के अध्यक्ष राजुभाई ठक्कर,  किराना के सचिव शिवप्रताप सिंग,  आयल अस्सो के सचिव परमानंद मोतियानी, हजारीलाल नागपाल, भरत भाई ठक्कर, संजय सूचक  और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्तिथ थे।।।सभा बेहद सोहाद्र पूर्ण वातावरण में हुई।।प्रताप मोटवानी ने कलेक्टर का सहयोग और समाधान करने के लिए धन्यवाद किया राजू भाई ठक्कर ने आभार प्रकट किया।।।

प्रताप मोटवानी सचिव होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट अस्सो।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.