Published On : Sat, Jan 31st, 2015

उमरखेड : महिला को न्याय नहीं मिलने से वडार समाज का निकला मोर्चा

Advertisement

Wadar samaj Morcha
उमरखेड (यवतमाल)। गत 7-8 दिनों से अपने न्याय से वंचित हुयी कमलाबाई पवार ने तहसील कार्यालय के सामने अनशन शुरू किया. अन्यायकर्ता के खिलाफ राजस्व प्रशासन की ओर से की मांग मंजुर नहीं हुई. जिससे वडार समाज ने विभिन्न दो संघटनाओं ने सहयोग दर्शाकर आज 31 जनवरी को निषेध मोर्चा निकला. मोर्चा निकालकर उपविभागीय राजस्व अधिकारी दिपक सिंग को ज्ञापन सौपा गया.

प्रशासन टालमटोल के जवाब देकर कन्नी काट रही है. समीप के स्टोन क्रेशर मालक कुंटे की वजह से अनशनकर्ता किसान कमलाबाई परेशान है. स्थानिक बाजार समिती प्रांगण से वडार समाज के संघ प्रदेश उपाध्यक्ष कैलास पवार के नेतृत्व में पुरुष-महिलाओं ने शामिल होकर यह मोर्चा निकाला था. इस मोर्चे में ओमकार चव्हाण समेत समाज के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.