Published On : Mon, Aug 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रविनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 14 से

Advertisement

नागपुर: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 14 अगस्त से 20 अगस्त तक रविनगर के श्री अग्रसेन भवन में किया गया है. भागवत कथा का संुदर सरस रसपान वृंदावन की कथा वाचक कीर्ति किशोरी माता जी भक्तों को कराएंगीं. कथा के मुख्य यजमान पुष्करलाल अग्रवाल व दुर्गादेवी अग्रवाल हैं. कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है.

रविवार 14 अगस्त को सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा श्री राम मंदिर, रामनगर से निकलकर श्री अग्रसेन भवन, रविनगर जाएगी. पश्चात 3 बजे कथा आरंभ भागवत महात्म्य के साथ होगी.

15 अगस्त को मंगलाचरण, परीक्षित कथा, कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, 16 अगस्त को जड़ भरत चरित्र, प्रल्हाद चरित्र, 17 अगस्त को समुंद्र मंथन, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, 18 अगस्त को बाल कृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग, 19 अगस्त को रामलीला, कंसवध, रूक्मिणी विवाह, 20 अगस्त को सुबह 9 बजे द्वारिका लीलाएं, सुदामा चरित्र, हवन व पूर्णाहुति होगी. पश्चात दोपहर में महाप्रसाद होगा. सभी से कथा में उपस्थिति की अपील की गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.