Published On : Thu, May 30th, 2019

लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर सुभाष नगर स्टेशन तक हुआ ऐतिहासिक पहला ट्रायल रन

Advertisement

नागपुर: बर्डी से एयरपोर्ट तक के रन के बाद गुरुवार को माझी मेट्रो की ओर से हिंगना रोड के लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर सुभाष नगर स्टेशन तक पहला ट्रायल रन लिया गया. इस दौरान मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित समेत मेट्रो के सभी अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान पहले सफर का आनंद भी सभी ने लिया. मेट्रो के पहले रन को देखने के लिए शहरवासी भी काफी उत्सुक दिखे. इस रूट पर नागरिकों ने अपने घरों से निकलकर मेट्रो रेल के फोटो भी खींचे. इस दौरान मेट्रो बृजेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया दो महीने में रीच-3 का काम पूरा हो जाएगा और अगस्त महीने तक इसका कमर्शियल रन शुरू किया जाएगा.

शहर के नागपुर मेट्रो का कार्य अब तक 80 प्रतिशत पूरा हो चूका है और 60 प्रतिशत निधि का उपयोग इस दौरान किया गया है. उन्होंने कहा की मतदान के लिए जाने की वजह से करीब 3 महीने काम गति से नहीं हो सका है. 70 से 80 प्रतिशत मजदूर अपने अपने अपने घर और शहर में गए थे. लेकिन अब मजदुर वापस आ रहे है. उन्होंने बताया की स्टेशन में सबसे ज्यादा मजदुर लगते है. उन्होंने कहा की शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही हम इसका उपयोग सोलर एनर्जी के रूप में कर रहे है. बर्डी से लेकर खापरी तक के सफर में अब तक 1 लाख 15 हजार यात्रियों ने सफर किया है. उन्होंने बताया की साढ़े 18 लाख टिकट बिक चुके है.लोकमान्य से लेकर सीताबर्डी तक का 10.8 किलोमीटर का यह सेक्शन है. उन्होंने कहा की यह ऐतिहासिक क्षण है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.