Published On : Thu, Jan 5th, 2017

फ्री मोदी टी-शर्ट का मैसेज हो रहा वायरल

Advertisement

modi-t-shirt
नागपुर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टी-शर्ट का मैसेज वॉट्स अप पर वायरल हो रहा है। काली टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री का चेहरा बना हुआ है। इसे देखते हुए कई लोग मैसेज में दिए लिंक को क्लिक कर रहे हैं। लिंक क्लिक करते ही पहले प्रधानमंत्री को सपोर्ट करने का मैसेज हां या ना में मिलता है। इसके बाद आपका एड्रेस और डिटेल फोन नंबर के साथ मांगा जाता है। यह जानकारी देने के बाद आपसे फ्री मोदी टी-शर्ट का मैसेज 8 वॉट्स अप ग्रुप में डालने के लिए कहा जाता है।

फ्री टी-शर्ट पाने की लालच में जब इसे शेयर किया जाता है तो उसके बाद ‘यूसी न्यूज’ का ऐप डालने के लिए कहा जाता है। ना केवल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है बल्कि इसे तीन दिन तक रखने की शर्त भी लगाई जाती है। खास बात यह है कि हर स्टेप पूरी करने के लिए नोटिफिकेशन में स्टेप पूरी ना करनेवाले का ऑर्डर कैंसल करने की धमकी भी दी जाती है। लेकिन इस स्टेज तक पहुंचने के पहले यह मैजेस यूजर द्वारा ग्रुप के आठ लोगों तक पहुंच जाता है। बता दें कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोगवाले इस युग में ऐसे कई छल के मामले देखने मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं को बड़ी चालाकी से फंसाया जाता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.