Published On : Tue, Nov 5th, 2019

सेंट थॉमस चर्च में मुफ़्त स्वास्थ्य जाँच शिविर संम्पन्न

Advertisement

नागपुर: सदर स्थित सेंट थॉमस चर्च कम्यूनिटी डेवलपमेंट सेंटर न्यू कॉलोनी नागपुर द्वारा यादव हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड सेंट्रल एवेन्यू नागपुर के सौजन्य से नागपुरवासियो के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिबिर का आयोजन दिनाँक 3 नवंबर 2019 को सेंट थॉमस चर्च कम्युनिटी हॉल में संम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथि श्री विकास ठाकरे आमदार पश्चिम नागपुर ने प्रमुख अतिथियो डॉ एस एस यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ डारेक्टर यादव हॉस्पिल् नागपुर, श्री सुदर्शन चक्रधर संपादक राष्ट्र प्रकाश, डॉ कुमुदनी यादव महिला रोग विशेषज्ञ,डॉ अतुल्य काम्बले बाल रोग विशेषज्ञ,श्री मनीष चाण्देकर महासचिव नागपुर कॉंग्रेस की उपस्थिति में किया।

सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य में इसकी सराहना की और आवश्यकता पड़ने पर हर कार्य में साथ देने की बात कही।शिबिर में सैकड़ो जरूरतमंदों का निशुल्क जाँच कर मुफ़्त चश्मे दिये तथा जिन रोगियो में मोतिया बिंदु पाया उनका ऑपरेशन भी मुफ़्त यादव हॉस्पिटल में किया जायगा, अनेक महिला,पुरुष एवं बच्चों ने इसका लाभ लिया। सेंट थॉमस चर्च के सचिव श्री इम्मानुएल राव ने सभी अतिथियों का स्वागत चर्च के पदधिकारियो एवं सदस्यों से बारी बारी कराया एवं धर्मगुरु पास्टर गणेश बर्वे और पास्टर दिवाकर निस्वाडे ने कार्यक्रम कि सफलता एवं अतिथियों के लिये परमेश्वर से प्रार्थना की।

संयोजक श्री सुनील जोनाथन सह सयोजक श्रीमती रूपाली गोडबोले,श्रीमती रजनी तोड़े,श्रीमती शीतल साठे, श्रीमती श्यामला राव,श्रीमती मनीषा बेलदार,श्रीमती लविनिया गर्दे,एवं श्री अशोक टेम्भुर्ने कोषाध्यक्ष,श्री राजन नायर,श्री सुशील बर्वे,श्री मुरलीधर गायकवाड़ ,श्री दीपक गिरमे,श्री विक्टर दुपारे,श्री विशाल राउत,श्री नरेंद्र मेश्राम,श्री सतीश गावंडे,श्रीमती रीटा जोनाथन ,श्रीमती संगीता धोटेकर के अथक प्रयास से कार्यकम सफल हुआ ।नागपुर धर्म प्रान्त के सचिव श्री सुनील जोनाथन ने आभार प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.