(महिला स्वस्थ तो परिवार स्वस्थ-डॉ. अंजू ममतानी)
नागपुर: आरोग्यधाम हेल्थ केअर सोसायटी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ’’निःशुल्क स्त्री रोग निदान शिविर’’ का आयोजन बहुजन हिताय गर्ल्स हॉस्टेल, कुशी नगर, जरीपटका में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का हेल्थ चेकअप जीकुमार आरोग्यधाम की संचाालिका डॉ. अंजू ममतानी व उनकी टीम द्वारा किया गया।
उपस्थित सभी महिलाओं का बी.पी., ब्लड शुगर व हिमोग्लोबीन जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही उन्हें महिला दिवस के अवसर पर डॉ. अंजू ममतानी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। डॉ. ममतानी ने महिलाओं को समझाया कि प्रत्येक महिला को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक है।
जब तक महिला स्वस्थ नहीं रहेगी तब तक परिवार स्वस्थ नहीं रह सकता। अतः जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने आहार, व्यायाम, निद्रा, विश्राम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
शिविर आयोजक प्रोजेक्ट मैनेजर माधुरी मनोर(WSP) व मनिषा शेंडे ने डॉ. अंजू ममतानी व पॅथोलॉजिस्ट डॉ. नरेश गुरबानी का आभार माना। अंत में उपस्थित सभी 102 महिलाओं को स्वास्थ्य वाटिका का ’’स्त्री रोग विशेषांक’’ निःशुल्क दिया गया।
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet







