Published On : Sat, Feb 18th, 2017

Video: नागपुर की एक लाख गरीब महिलाओ को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस

Advertisement


नागपुर:
भाजपा की ओर से शुक्रवार को नाईक तालाब परिसर और बांग्लादेश बस्ती के भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि उज्जवला योजना से देश के 5 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करते हुए कहा कि गरीब माता-बहनों को चूल्हे पर खाना पकाने की वजह से बीमारियां होती हैं।

नागपुर शहर में करीब 10 हजार गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए हैं और आनेवाले दिनों में नागपुर जिले में 1 लाख महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। सभा में मौजूद लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा एक-एक वोट देने से अलग-अलग पार्टियों के नगरसेवक विकास नहीं करते वे आपस में ही लड़ते रहते हैं। इसलिए सभी चार वोट भाजपा के उम्मीदवारों को देने से ही प्रभाग का विकास संभव होगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.