Published On : Mon, Apr 22nd, 2019

महिलाओं के लिए निशुल्क कैंसर जांच शिबिर: आरएसटी रीजनल कैंसर हॉस्पिटल में 22 से 30 अप्रैल तक आयोजन

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी रीजनल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 22 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2019 तक सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक निशुल्क महिला कैंसर जांच शिबिर का आयोजन किया गया है. इस शिबिर में पैप स्मेयर एंड ब्रेस्ट स्क्रीनिंग आईबीई मशीन द्वारा जांच की जाएगी, इसके साथ स्त्रीरोग डॉक्टर द्वारा उपयुक्त सलाह दी जाएगी. आरएसटी रीजनल कैंसर हॉस्पिटल कैंसर का व्यापक उपचार करने वाला एक सुसज्जित केंद्र है. इस हॉस्पिटल में आयुष्यमान भारत प्रधानमंत्री जनाआरोग्य योजना, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, स्वास्थ मंत्रालय कैंसर रोग निधि, प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष और आईपीएफ जैसी सरकारी योजनाओ का लाभ मरीजों को दिया जाता है. जिसके अंतर्गत सभी प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए मरीजो को मुफ्त में सेवा हॉस्पिटल में उपलब्ध है.

हॉस्पिटल के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. बी.के.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं को गर्भाशय और स्तन कैंसर के लक्षण हैं वे इस शिबिर का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर की जांच, मेमोग्राफी और गर्भाशय के कैंसर की जांच के लिए निजी हॉस्पिटल्स में महिलाओं को हजारों रुपए देने पड़ेंगे. जबकि राष्ट्रसंत तुकडोजी रीजनल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में यह जांच मुफ्त में की जा रही है. उन्होंने पीड़ित महिलाओं के लिए 0712-2748995,274441 नंबर जारी किया है. इस नंबर पर फ़ोन करके महिलाएं अपना नाम दर्ज करवा सकती है. उन्होंने महिलाओ से इस जांच का लाभ लेने की अपील भी की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.