Published On : Wed, May 10th, 2017

आरटीई का चौथा राउंड शुरू

Advertisement

RTE
नागपुर:
 आरटीई के अंतर्गत 3 राउंड के बाद चौथे राउंड के लिए 607 बच्चों का चुनाव प्राथमिक शिक्षा संचालनालय ने किया है. चौथे राउंड की शुरवात 9 मई से हुई है. 15 मई तक यह प्रकिया शुरु रखी जाएगी. अब तक पहले, दूसरे, तीसरे राउंड में लगभग 5 हजार 701 बच्चों के प्रवेश किए जा चुके हैं. पहले राउंड में 4011 बच्चों को प्रवेश दिया गया था. दूसरे में 1268 बच्चों को और तीसरे राउंड में 452 बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है. अब चौथे राउंड में बचे हुए प्रवेश दिए जाएंगे.

इस राउंड के बाद भी अगर कुछ सीटें शेष रह जाती है तो उसके लिए भी सरकार के परिपत्रक के अनुसार फिर ड्रा की प्रक्रिया की जाएगी. नागपुर सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षा अधिकारियों ने भी अभिभावकों को चौथे राउंड में एसएमएस भेजने के बाद दी गई तारीख पर ही बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने की सुचना दी है ताकि अभिभावकों को बाद में कोई परेशानी न हो.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.