नागपुर: आरटीई के अंतर्गत 3 राउंड के बाद चौथे राउंड के लिए 607 बच्चों का चुनाव प्राथमिक शिक्षा संचालनालय ने किया है. चौथे राउंड की शुरवात 9 मई से हुई है. 15 मई तक यह प्रकिया शुरु रखी जाएगी. अब तक पहले, दूसरे, तीसरे राउंड में लगभग 5 हजार 701 बच्चों के प्रवेश किए जा चुके हैं. पहले राउंड में 4011 बच्चों को प्रवेश दिया गया था. दूसरे में 1268 बच्चों को और तीसरे राउंड में 452 बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है. अब चौथे राउंड में बचे हुए प्रवेश दिए जाएंगे.
इस राउंड के बाद भी अगर कुछ सीटें शेष रह जाती है तो उसके लिए भी सरकार के परिपत्रक के अनुसार फिर ड्रा की प्रक्रिया की जाएगी. नागपुर सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षा अधिकारियों ने भी अभिभावकों को चौथे राउंड में एसएमएस भेजने के बाद दी गई तारीख पर ही बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने की सुचना दी है ताकि अभिभावकों को बाद में कोई परेशानी न हो.
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...
16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...
Jalgaon में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़!#FakeLiquor #MaharashtraNews #Excise #CrimeNews
Nagpur Crime: 14 साल की बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप...
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप
भिवंडी में खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप




