Published On : Thu, Jan 19th, 2017

24 घण्टे के भीतर चार नाबालिग लड़कियां ‘गुमशुदा’

Advertisement
Missing

Representational Pic


नागपुर:
पिछले चौबीस घण्टे में नागपुर शहर से चार नाबालिग बच्चियां लापता हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुई इन बच्चियों की तलाशी अभियान में पुलिस के कई दल लगे हुए हैं। चौबीस घण्टे के भीतर लापता हुई इन नाबालिग बच्चियों की चिंता में उनके परिजन और शुभचिंतक बेहाल हैं।
इमामवाड़ा थाना अन्तर्गत 12 वर्षीय बालिका अपने घर से 18 जनवरी की सुबह 4 से 6 के बीच कहीं चली गयी। उस बच्ची के परिजनों के अनुसार बच्ची ने किसी से कुछ भी नहीं बताया और न ही उससे किसी ने कुछ कहा कि वह नाराज होकर घर से चली जाए।

इमामवाड़ा थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज की गयी है और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नाबालिक लड़के या लड़की के लापता होने पर अपहरण का केस ही दर्ज किया जाना चाहिए, इसलिए इस बच्ची के लापता होने की अपहरण के मामले की तरह ही जांच की जा रही है।

सक्करदरा थाना अन्तर्गत 13 वर्षीय बालिका भी घर से सुबह-सुबह कहीं चली गयी है। इस मामले को भी अपहरण की धारा में दर्ज किया गया है।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हुड़केश्वर थाना अन्तर्गत एक सत्रह वर्षीय नाबालिग युवती और एम आई डी सी थाना अन्तर्गत एक सोलह वर्षीय नाबालिग युवती भी अपने-अपने घरों से लापता है। इन मामलों को भी अपहरण के तौर पर दर्ज किया गया है।

चारों थाने की टीम इन लापता नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुटी हुयी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.