Published On : Tue, Mar 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेयो अस्पताल से शहीद चौक तक बनेगा फोर लेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा

Advertisement

नागपुर. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेयो हॉस्पिटल से शहीद चौक तक की सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा. इस कठिन कार्य को जनसहयोग से साकार किया जाएगा. वे हाल ही में एससीजेडसीसी में आयोजित ‘नागपुरी कट्टा’ उपक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि सिटी के विकास में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी. साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण के प्रयास को भी बढ़ावा दिया जाएगा. शहर के बॉटनिकल गार्डन का विकास करने का प्रयास किया गया था लेकिन वह अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका. गडकरी ने कहा कि तेलंगखेड़ी तालाब की दीवारों को दुरुस्त कराने की योजना थी लेकिन हेरिटेज से जुड़ा मामला होने के कारण इसे पूरा नहीं किया जा सका..

अब तेलंगखेड़ी उद्यान का विकास किया जाएगा जहां दुनियाभर के विभिन्न प्रजातियों के गुलाब लगाए जाएंगे. इससे न केवल उद्यान की बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी. यह सभी काम जनभागीदारी से ही संभव हो सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.