Published On : Wed, Mar 10th, 2021

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Advertisement

नागपुर. नंदनवन पुलिस ने पॅट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की तैयारी में जुटे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 आरोपी भागने निकलने में कामयाब हो गए. गिरफ्तार आरोपियों में हिवरीनगर निवासी निखील उर्फ डंभा मनोहर वासनिक (21), नचिकेत प्रेमसिंग पवार (18), संदीप उर्फ चुहा अनिल कासोटे (19) और आज़मशाह चौक निवासी प्रित पृथ्वीराज बोंदिले (18) का समावेश है. उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदनवन पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस.एस.धायगुडे टीम के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॅट्रोलिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्हें जानकारी मीली कि सालासार विहार, नाग नदी के नाले के निकट कुछ असामाजिक तत्व जमा हूए हैं और किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठकर फरार होने में कामयाब हो गए. गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से तलवार, चाकू, नायलॉन रस्सी आदि शस्त्र और डकैती में उपयोग किए जाने वाले सामान मिले. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 20,915 रुपए का सामान जब्त किया गया. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है और जांच प्रकिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.