Published On : Tue, Dec 25th, 2018

युवाओं के हाथ बदलाव की नींव : प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटिल

Advertisement

महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस की विभागीय बैठक सम्पन्न

नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत ताँबे पाटिल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव बंटी शेलके,प्रदेश युवक काँग्रेस महासचिव नलमवार,महासचिद ब्रिज किशन दत्त, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे,नागपुर शहर व ग्रामीण युवक कांग्रेस प्रभारी सागर देशमुख की प्रमुख उपस्तिथि में शहर अध्यक्ष तौसिफ खान,युवक व महाराष्ट्र प्रदेश युवक काँग्रेस के फजलुर रहमान क़ुरैशी,ग्रामीण युवक काँग्रेस के अध्यक्ष राहुल सीरिया द्वारा देवड़िया काँग्रेस भवन में किया गया गया।

जिसमे प्रमुख रूप से नागपुर,गोंदिया,चंद्रपुर,वर्धा,गढ़चिरोली,यवतमाल सहित 8 जिलों के अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्षों के साथ युवक काँग्रेस के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद थे।

विभागीय बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश युवक काँग्रेस द्वारा चलाये जाने वाले उपक्रमों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटिल ने दी। इस अवसर पर प्रदेशध्यक्ष ने अभिल भारतीय युवक काँग्रेस द्वारा चलाये जा रहे उपक्रम चलो पंचायत अभियान,किसान शक्ति कार्ड,युवा शक्ति कार्ड,वास्तविकता कार्ड,युवा क्रांति यात्रा के बारे में पावरपॉइंट प्रेसेंटेशन के माध्याम से युवा पदाधिकारी एवं युवाओं को दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ व राजस्थान में हुए विधानसभा इलेक्शन में प्रदेश के युवाओ और किसानों का बहोत बड़ा योगदान रहा है क्योंकि चुनाव के पहले से ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर उन्हें राहुल गांधी की के विज़न एवं उनके वादों से अवगत कराया गया है 2014 में मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा था जिसमें वो विफल हुई है. उसी तरीके से राज्य के हर बेरोज़गार तक हम पहुंच कर आने वाले समय मे बेरोज़गारों की संख्या लेकर उन्हें भविष्य में फ़ायदा पहुंचा सके।

इस अवसर पर अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव बंटी शेलके ने अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई युवा क्रांति यात्रा, जो कि 8 जनवरी को मध्य प्रदेश से मानसर होते हुए नागपुर से गुजरते हुए वर्धा जाने वाली है, उसका आयोजन एवं कार्यकारिणी पर भी युवाओ से चर्चा की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.