Published On : Sat, May 13th, 2017

पूर्व सैनिक की पत्नी ने PM मोदी को भेजी 56इंच की ब्रा, याद दिलाया चुनावी वादा

Advertisement

भारत पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की बर्बरता का पूर्व सैनिक की पत्नी ने अनोखे ढंग से विरोध जताया है।

बार्डर पर बीते दिनों में सैनिकों के साथ हो रही दरिंदगी से जिले के एक पूर्व सैनिक का परिवार इस कदर गुस्से में आ गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैनिक बोर्ड के मार्फत चुनाव से पूर्व उनके द्वारा किए गए वादों की याद दिलाते हुए 56 इंच के अंतर्वस्‍त्र भेज दिए है।

आप को बता दें कि फतेहाबाद जिले के पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला और उनकी पत्नी सुमन ने वीरवार को अंतर्वस्‍त्र के साथ साथ एक ज्ञापन भी भेजा है, जिसमें उन्हें याद दिलाया गया है कि चुनाव से पहले जब मथुरा के हेमराज का सर काटकर पाकिस्तानी सैनिक ले गए थे तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसा था कि पाकिस्तान को लव लैटर भेजने से कुछ नहीं होगा, उसे उसी की जुबान में जवाब देना होगा।

सुमन ने जैसे ही जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों के सामने अंतर्वस्‍त्र और ज्ञापन रखा गया, सैनिक बोर्ड के अधिकारी सकते में आ गए और एक बारगी तो उन्होंने चोली को साइड में रख दिया लेकिन सुमन के साथ मौजूद उनके पति और पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला ने जब इसका विरोध किया तो पूरा ज्ञापन पढऩे के बाद अधिकारियों ने ज्ञापन और अंतर्वस्‍त्र प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजने का आश्वासन दिया।

इस पूरे वाक्ये के दौरान जिला सैनिक बोर्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा वहां पर आए हुए लोगों में भी पूरे वाक्ये को देखने की होड़ लग गई।

Advertisement

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सैनिक धर्मवीर काजला एवं उनकी पत्नी सुमन ने कहा कि पूर्व सैनिक होने के नाते हमारा खून खौल उठता है जब सीमा पर हमारे जवानों के साथ दरिंदगी होती है।

दुश्मन सैनिक उनकी हत्या कर उनके सिर काट कर ले जाते हैं। सुमन ने कहा कि कश्मीर में बंदूक हाथ में होने के बावजूद सेना के जवान कुछ नहीं कर पाते। ऐसे में दिल्ली में बैठे मंत्री और प्रधानमंत्री सिर्फ कड़ी निंदा का बम फोड़कर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं । ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री को 56 इंच के अंतर्वस्‍त्र भेजकर हमने उनके वादे की याद दिलाई है कि उन्हें अब 56 इंच की छाती को दुश्मन देश को दिखाओ और सेना को कार्यवाही के अधिकार दो

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.