नागपुर: विदर्भ के पूर्व रणजी खिलाड़ी अमोल जिचकार ने आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी द्वारा आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या किये जाने की जानकारी सामने आयी है। अमोल ने कुछ वक्त पहले पार्टनशिप में व्यवसाय शुरू किया था जिसमे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान की वजह से अमोल तनाव में थे और इसी तनाव की वजह से आत्महत्या किये जाने की बात कही जा रही है।
अमोल शहर के जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी थे। वर्ष 1998 से लेकर 2002 के दौरान उन्होंने रणजी स्पर्धा में विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत के नेतृत्व में उन्होंने रणजी में पदार्पण किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने 55 मैच खेले। अमोल ने कूचबिहार ट्रॉफी में अंडर 19 पुरुष टीम में विदर्भ की टीम के कप्तान की भूमिका भी निभाई थी।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




