Published On : Wed, Nov 14th, 2018

पूर्व प्रोफ़ेसर शोमा सेन ने नागपुर यूनिवर्सिटी को भेजा पेंशन के लिए पत्र

Advertisement

नागपुर : नागपुर यूनिवर्सिटी में पूर्व में कार्यरत और नक्सली करवाईयों में सहभागी होने के आरोप में गिरफ्तार की गई प्रोफ़ेसर शोमा सेन को निलंबित कर उनका रिटायरमेंट का लाभ नागपुर यूनिवर्सिटी ने रोका था. लेकिन सेन ने 31 जुलाई को रिटायर होने के बाद यूनिवर्सिटी को रिटायरमेंट वेतन के लिए आवेदन किया है. जिसके कारण यूनिवर्सिटी द्वारा उनका 50 प्रतिशत पेंशन शुरू करने की जानकारी है.

नक्सली कार्रवाईयों में सहभागी होने के आरोप में पुणे पुलिस ने शोमा सेन को हिरासत में लिया था. सेन यूनिवर्सिटी की इंग्लिश विभाग में प्रोफ़ेसर के पद पर थी. उसके बाद जुलाई महीने में वे रिटायर हुईं. सेन यूनिवर्सिटी की सेवा में होने के कारण 48 घंटों के भीतर उनका निलंबन होना आवश्यक था. लेकिन दबाव होने के कारण यूनिवर्सिटी ने कार्रवाई के लिए टालमटोल किया और निलंबन नहीं हुआ.

इस सन्दर्भ में आखिर कुलगुरु ने क़ानूनी सलाह ली और सेन को निलंबित किया. इस निलंबन के बाद चर्चा भी विभिन्न जगहों पर हुई थी. सेन इनके कृत्य के सन्दर्भ में पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी को पत्र भी दिया गया था. इस आधार पर उनके विरोध में जांच के अंतर्गत समिति गठित की जानेवाली थी.

लेकिन अब तक आरोपपत्र नहीं मिलने से जांच शुरू नहीं हो पायी है. अब सेन ने यूनिवर्सिटी को वेतन के लिए पत्र भेजने के बाद 50 प्रतिशत पेंशन दी जा सकती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.