Published On : Fri, Sep 21st, 2018

राफेल पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Advertisement

राफेल सौदे पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि राफेल सौदे में अनिल अंबानी को दसाल्ट ने नहीं चुना था, और उनके पास कोई विकल्प ही नहीं था, हमने वही पार्टनर चुना जो हमें दिया गया। यह खुलासा किया है फ्रांस की न्यूज वेबसाइट मीडियापार्ट ने।

Advertisement

वेबसाइट के पत्रकार जूलियन बोसू ने एक ट्वीट में फ्रांस के राष्ट्रपति से हुए सवाल जवाब का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि जब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से पूछा कि राफेल डील में रिलायंस को पार्टनर बनाने का फैसला किसका था, तो उनका जवाब था कि, “रिलायंस को पार्टनर बनाने का फैसला दसाल्ट का नहीं था, हमने वही पार्टनर चुना जो हमें दिया गया”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.