Published On : Tue, Jan 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया जनहित पत्रक का विमोचन

Advertisement

‘जीरो माइल फाउंडेशन’ द्वारा संक्रांत के पर्व पर सावधानी की अपील

नागपुर: जनहित में कार्य करने वाली संस्था ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ गत कई वर्षों से विभिन्न उपक्रमों पर जनजागरण का कार्य करती आ रही है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी श्रंखला में संक्रांत के पर्व पर पतंग उड़ाते समय सावधानी बरते की अपील के जनहित पत्रक का महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के शुभ हस्ते विमोचन किया गया।

जनहित पत्रक में दी गई जानकारियों से शहर की अनेक बस्तियों में लोगों को जागृत करने का प्रयास किया है। पतंग उड़ाने के जुनून में अनेक दुर्घटनाओं से कई नागरिकों तथा मूक प्राणियों ने जान गवाई हैं। ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ के जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संस्था के अध्यक्ष आनंद शर्मा को बधाइयां देते हुए उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Advertisement

जनहित पत्रक में जन जागरण दिशा संदेश की निम्नलिखित जानकारियां बताई गई है :
• संक्रात पर्व पर सतर्कता बरतते हुए घर से निकले।
• तेज धारवाले नायलॉन धागे (मंजा) का ना इस्तेमाल करें और ना ही करने दे।
• यह तेज धार का मंजा आपके लिए, वाहन चालकों के लिए जानलेवा हो सकता है।
• आकाश में उड़ने वाले मासूम पक्षियों के लिए भी जानलेवा हो सकता है।
जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी ने अपील करते हुए कहा है कि
• घर अथवा इमारतों की छत से पतंग उड़ाते समय बच्चों पर अभिभावक ध्यान रखे।
• वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर तथा गले पर लंबा स्कार्फ लपेटकर ही वाहन चलाएं।
• सावधानी बरतते हुए मैदानों में पतंग उड़ाएं।
• सड़क पर कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए ना दौड़े,
यह दौड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे सकती है।

जनहित में कार्य करने वाली संस्था ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ अनेक वर्षों से विभिन्न प्रकार के कार्य किए हैं, जिनमें प्रमुखता से पर्यावरण बचाओ, पक्षियों हेतु जल पात्र, पानी बचाओ, मूक प्राणियों की सेवा, सेव वाइल्ड लाइफ एंजॉय नेचर, पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी, बेटी बचाओ अभियान, धर्म, अध्यात्म तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोग निदान शिविर, कोरोना काल में मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य हैं।
उपरोक्त कार्यो के लिए महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges