Published On : Wed, Sep 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन की नागपुर जिला कार्यकारिणी का गठन

Advertisement

नागपुर – राज्य के तीस लाख से अधिक अग्रवालों के संगठन महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन को नागपुर महानगर और जिले में मजबूत बनाने तथा विभिन्न समाज कल्याण के कार्यक्रम करने के लिये नागपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है. इस हेतु महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष विजयकुमार चौधरी ने नागपुर अग्रवाल समाज के उत्साही और सक्रीय कार्यकर्ता, अग्रसेन मंडल के उपाध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल को नागपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करके उन्हें क्रियान्वित करने तथा सर्वसमावेशक कार्यकारिणी के गठन के लिये २९ अगस्त को महाराजबाग क्लब लान में एक सभा बुलाई गई.

वरिष्ठ समाजसेवक राजकुमार जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न सभा का संचालन सम्मेलन के नागपुर विभाग महामंत्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने किया. धुलिया प्रांतीय अधिवेशन में ‘अग्रश्री’ अलंकरण से सम्मानित दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन तथा उसके द्वारा किये जा रहे अनेक सामाजिक कार्यों की जानकारी सभा में दी ।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विजयकुमार चौधरी ने नागपुर अग्रवाल समाज के उत्साही और सक्रीय कार्यकर्ता अग्रसेन मंडल के उपाध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल को नागपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. सभी उपस्थित अग्रजनों ने तालियां बजाकर संदीप अग्रवाल का अभिनंदन किया. नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष विजयकुमार चौधरी के प्रति आभार व्यक्त कर सम्मेलन और अग्रवाल समाज की प्रगति के लिये तन मन धन से समर्पित होकर, सबको साथ लेकर काम करने की भावना व्यक्त की. सभा में उपस्थित सभी ने अपने विचार रखते हुये सम्मेलन की ४५ वर्ष से चल रही गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त कर सम्मेलन से जुड़कर सामाजिक सेवाकार्य करने में भारी रुचि दर्शाई. सभा में आपसी विचार विमर्श के बाद संदीप बीजे अग्रवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश बिशंभर खेतान तथा विशव (विक्की) लालचंद गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक रामारिछपाल अग्रवाल (बहादुर) महामंत्री अभय पुरुषोत्तम अग्रवाल, उप महामंत्री गिरिश गुलाबचंद लिलडिया, अनीता अमित अग्रवाल, कविता शशिकांत सिंघानिया, को-ओर्डिनेटर- राजेश श्यामसुन्दर अग्रवाल चुने गये हैं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री गोपीकृष्ण टीबड़ा, प्रल्हाद श्रीराम अग्रवाल (कानोडिया), संजय संतोष गुप्ता, अनिल श्यामसुंदर अग्रवाल, विजय सत्यनारायण लोहिया, शैलेन्द्र सुरेश अग्रवाल, सीए विवेक राजकुमार खेमुका, अजय विजय जैन, सचिन मनोहरलाल अग्रवाल, गजाधर हरिप्रसाद मेहाडिया, रमेश बोधनलाल अग्रवाल, विजय रा्मेश्वर अग्रवाल, विनोद बंसीलाल अग्रवाल, सीए अशोक रविदत्त अग्रवाल (कामठी), सीए शंभूद्याल नंदकिशोर टेकडीवाल, मनीष राजकुमार जैन, ज्योति संदीप अग्रवाल, नम्रता मुकेश लिलाडिया, दिप्ती संदीप अग्रवाल, सविता दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, रजनी संजीव अग्रवाल, दीपा सचिन अग्रवाल, अंजू राजेश अग्रवाल चुने गये हैं.

Advertisement

सभा के अध्यक्ष राजकुमार जैन तथा संचालनकर्ता दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और संचालन समिती सदस्यों का अभिनंदन किया. सभा में यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में अग्रवंश प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के महान चरित्र और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिये एक भव्य कार्यक्रम सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित किया जायेगा. इसी कार्यक्रम में नागपुर जिला कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई जायेगी. अग्रवाल समाज के वरिष्ठ राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जायेगा.

अंत में महामंत्री अभय अग्रवाल ने आभार प्रकट किया ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.