नागपुर: 23 मार्च को देश भर में शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन सन 1931 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने फांसी पर झूलकर शहादत की मिसाल कायम की थी। इस दिन विशेष पर शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी जाती है। लंबे संघर्ष के बाद जीरोमाइल चौक पर शहीद स्मारक बनाया गया। लेकिन शहीद दिवस पर उन्हें भुला दिया गया। केवल शहीद दिवस ही नहीं जिन शहीदों के बलिदान पर हमारा आज वर्तमान टिका हुआ है, उन शहीदों के स्मारक तक में 23 मार्च को साफ सफाई तक नहीं की गई।
शहर के इतिहास में दर्ज बलिदान देनेवाले शहीदों की जो प्रतिमाए स्थापित की गई हैं उनमें मोटी धूल की परत जम गई है इसे तक साफ नहीं किया गया। सूखे फूल की माला भी नहीं निकाली गई है। जाहिर है शहीद दिवस पर कोई भी कर्मचारी अधिकारी या शहीद स्मारक बनाने में योेगदान देनेवाले नेताओं ने इसे भुला दिया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate









