Published On : Tue, Oct 5th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

लाडपुरा महिला मंडल द्वारा क्षमावाणी पर्व का आयोजन

Advertisement

नागपुर : महात्मा गांधी और अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में लाडपुरा महिला मंडल द्वारा श्री. दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाजारगांव क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजन किया गया था. बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. बाजारगांव के जैन मंदिर में सामूहिक दर्शन, पूजन संपन्न हुआ. उसके पश्चात मंडल संस्थापक अध्यक्ष सुनंदाताई गहाणकरी ने कार्यो का लेखा जोखा और पूर्व सदस्या स्मिता खेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

मंडल की सचिव दीप्ति लाड ने क्षमावाणी का कार्यक्रम प्रारंभ किया. इतवारी विभाग द्वारा क्षमा देवलसी, नंदनवन विभाग द्वारा समीक्षा जोहरापुरकर, पश्चिम विभाग द्वारा कल्पना जोहरापुरकर ने क्षमावाणी पर विचार व्यक्त करते हुए सर्वोत्तम क्षमा यानि सम्यगदर्शन धारण करना, सभी प्राणीमात्र के प्रति मन, वचन, कायपूर्वक क्षमा भाव धारण करना.

मंडल की अध्यक्षा प्रीति पेंढारी विचार व्यक्त करते हुए कहा क्रोध पर टीका या मानव दोष से विघटन और कटुता निर्माण होती हैं और क्षमाभाव धारण कर, क्षमाभाव रखकर हम आदर्श बन सकते हैं. अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थिति में शांति या संयम धारण करने की सर्वोच्च शक्ति क्षमाभाव में हैं. मैं सभी से मन, वचन, काय से सभी सदस्याओं से क्षमा मांगती हूं. अश्विनी खंडारे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया.

वीणा मुधोलकर और वैशाली दर्यापुरकर ने मैदानी खेल में सभी को सहभागी कर लिया. कार्यकम की सफलता के लिये कार्यकारिणी की सभी सदस्याओं ने सहयोग किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.