Published On : Fri, Nov 21st, 2014

आल्लापल्ली : वनकर्मचारियों का कामबंद आंदोलन ख़त्म

Advertisement


उपवनसंरक्षक ने मांग पूरी करने का दिया आश्वासन

Forest Workers  (1)
आल्लापल्ली (गडचिरोली)।
वनविभाग के अंतर्गत आल्लापल्ली वनविभाग के वनकर्मचारियों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ गुरुवार से वनकर्मचारियों का वनकर्मचारी अन्याय निवारण कृति समिती की ओर से वनविभाग के वनसंपदा कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू था.

आंदोलनकर्ताओं ने कल की रात कार्यालय के सामने गुजारी. उसके बाद शुक्रवार सुबह 10:30 बजे आल्लापल्ली वनविभाग के उपवनसंरक्षक हेमंतकुमार मीना और सहाय्यक उपवनसंरक्षक तिरपुड़े ने आंदोलनकर्ताओं के सामने बैठकर मांग मंजूर की. समिती ने आंदोलन दोपहर 3 बजे ख़त्म किया.

Forest Workers  (2)
इस चर्चा में 5 वनकर्मचारियों का निलंबन वापस लिया गया. वनकर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार, अवैध बांबु कटाई प्रकरण, बिट वनरक्षक और क्षेत्र सहाय्यक को सहायता देना इस तरह की मांगे चर्चा में मान्य की गई. इस दौरान समिती की ओर से अविनाश भंडागे, चंद्रशेखर, योगेश शेरेकर, आर.एस.मडावी, अनिल झाडे चर्चा में शामिल थे. साथ ही समिती की ओर से उपवनसंरक्षक हेमंतकुमार मीना और सहाय्यक उपवनसंरक्षक तिरपुड़े को पुष्पगुछ देकर पदाधिकारियों ने आभार माना.
Forest Workers  (2)
Forest Workers  (3)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.