Published On : Sat, Jan 3rd, 2015

मूल : वनविभाग ने की बेड सॉ मशिन जब्त

Advertisement

Bed Saw Machine
मूल (चंद्रपुर)। बबुल के घुटके काटने के लिए सॉ मशिन लगाने पर वनविभाग ने महेंद्रसिंग पटवा पर कारवाई कर मशिन जब्त की है. यह कार्रवाई चिचपल्ली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए.एम.पठान ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्रसिंग पटवा ने गत डेढ़-दो माह पूर्व बबुल के लकड़े के घुटके काटने के लिए बेड सॉ मशिन लगवाई और परिसर के नागरिकों की लकड़ियाँ काटने का काम शुरू किया. इस काम को पंद्रह-बीस दिन हो गए. इसके बारे में वनविभाग को नागरिकों ने शिकायत की. शिकायत के आधार पर चिचपल्ली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए.एम. पठान ने 29 नवंबर को घटनास्थल पहुंचे और बेड सॉ मशिन लगाने के लिए शासन से मिले लाइसेंस की प्रत मांगी. लेकिन महेंद्रसिंग पटवा के पास कोई कागजाद नहीं थे, कुछ दिनों बाद देंगे ऐसा कहां.

15 दिनों का समय देकर लिखित पत्र दिया गया. दिए गए समय पर कागजाद जमा नहीं किये गए. जिससे महेंद्रसिंग पटवा ने और 8 दिनों का समय माँगा. अर्जी मंजूर कर 28 दिसंबर तक समय वनविभाग ने बढ़ाया. लेकिन महेंद्रसिंग पटवा कागजाद जमा करने में असमर्थ रहे. वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए.एम. पठान ने मूल के सहाय्यक जांभुले, महावाडी के क्षेत्र सहाय्यक आरती मडावी, वनरक्षक शिवणकर ने बेड सॉ मशिन जब्त कर चिचपल्ली के कार्यालय में जमा की. अनुमती के बगैर लगायी गई मशीन के लिए महेंद्रसिंग पटवा के खिलाफ महाराष्ट्र वन नियम के 2 फरवरी 2014 के तहत कार्रवाई की गयी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.