Published On : Wed, Aug 9th, 2017

पांच महीने में तैयार करना है वन विभाग को ६८ लाख ग्रीन आर्मी सदस्य

Advertisement


नागपुर: चार करोड़ पौधा रोपने के लिए बड़े पैमाने पर मिले जन सहभाग को देखते हुए वन विभाग में अब अगले साल १३ करोड़ पौधों को रोपने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर ग्रीन आर्मी अर्थात हरित सेना के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र में १३ करोड़ पौधारोपण के लिए एक करोड़ ग्रीन आर्मी के सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक कुल ३१.७५ लाख सदस्य तैयार हो चुके हैं जिसमें व्यक्तिगत सदस्यों की संख्या ५.८५ है। विभाग आनेवाले समय में व्यक्तिगत सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए कई प्रकार के उपायोजनाएं अपनाने की भी पहल की जाएगी।

बता दें ग्रीन आर्मी महाराष्ट्र सरकार वनीकरण क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधा रोपण अभियान को सशक्त करने के लिए व्यक्तिगत सहभाग और ज़िम्मेदारी को बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। इसके सदस्यों को लगाए गए पौधों के सही ढंग से पनपने को लेकर ध्यान देने की दरकार होती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.