पिछले दिनों “बाल दिवस” के निमित्त झंकार महिला मंडल ने आंतर भारती आश्रम, खामला में रह रहे 110 बच्चों को स्वेटर, पढ़ने-लिखने की सामग्री तथा मिठाई के पैकेट्स और चॉकलेट प्रदान किया।
इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार एवं श्रीमती प्रगति लभाने की प्रमुख उपस्थिति में पौधारोपण करने के बाद बच्चों ने केक काटे, स्वागत गीत तथा भजन भी प्रस्तुत किया।
आयोजन में सचिव श्रीमती संगीता दास, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गोखले एवं श्रीमती लिपिका श्रीवास्तव तथा श्रीमती सिम्मी सिंह ने सहयोग किया। आश्रम के पदाधिकारियों ने झंकार महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...






