Published On : Thu, Aug 1st, 2019

महाजनादेश के लिये मुख्यमंत्री दल बल सहित काटोल में

Advertisement

काटोल विधानसभा भाजप के कोटे में

काटोल : राज्य में शिव सेना द्वारा “जनाशिर्वाद”,भा ज प द्वारा महाजनादेश तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा *शिव स्वराज्य* यात्राएं निकाल कर आगामी 2019के विधान सभा की पुर्व तयारी का बिगुल फूंका जा रहा है । महाजनादेश के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अगुआई में 02अगस्त के दोपहर 04-30बजे नागपुर जिले के आदर्श नगरपालिका काटोल नगर मे पहूंच रहे हैं ।

यह जानकारी काटोल नगर के क्रिडा संकुल में नागपुर जिले के भा ज पा महामंत्री संजय टेकाडे, काटोल विधानसभा प्रमुख चरणसिंह ठाकुर, पं स के पुर्व सभापती संदिप सरोदे के अगुआई मे पत्रकार परिषद आयोजित कर महाजनादेश यात्रा के पुर्व तयारी की जानकारी दी , जनादेश यात्रा के अवसर पर 15हजार नागरिक शामिल होंगे, तथा यह जनादेश यात्रा का पहला स्वागत भिंगारे डोरली, हातला, लिंगा मे स्वागत, तथा काटोल टोल नाके से भव्य बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल क्रिडा संकुल में पहूंचेगी, सभा मंडप वाटर प्रूफ होगा, तथा इस आयोजन के सफलतार्थ पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकूले, भा ज प के जिला अध्यक्ष राजीव पोतदार, विधायक गिरिष व्यास, अनिल सोले, तथा भा ज प के नेताओं के नजर रखे हुये है । महाजनादेश पर मुख्यमंत्री अपना विचर रखेंगे।

साथ ही काटोल विधानसभा सभा चुनान क्षेत्र अब भा ज प के खाते में आने से यहां के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी, यह जानकारी भी इस पत्रकार परिषद में दी गयी।

Advertisement

इस पत्रकार परिषद में जितेंद्र तुपकर, भोलानाथ सहारे, उकेश चौव्हान, दिलिप ठाकरे, शामराव बारई, हेमराज रेवतकर तानाजी थोटे, राजू चरडे, देविदास कठाणे, सुभाष कोठे, किशोर गाढवे, डा बद्री नारायण भुतडा, हेमंत कावडकर, शत्रुघ्न राऊत, आदी इस पत्रकार परिषद के अवस पर उपस्थिति थे।

काटोल विधानसभा क्षेत्र भा ज प के कोटे दिये जाने के विषय पर शिव सेना जिला प्रमुख राजेंद्र हरणे से प्रतिक्रिया जानना पर राजेंद्र हरणे ने बताया की कोटोल तथा अन्य विधान सभा के लिये मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ही निर्माण लेंगे । इसमें काटोल भी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.