Published On : Thu, Mar 26th, 2020

कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे ने 50 लाख की निधि दी

Advertisement

नागपुर– कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से निपटने के लिए राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ विकास महात्मे ने अपने सांसद निधी से 50 लाख क़ी निधि दी है। उन्होंने नागपुर कलेक्टर को गुरुवार को पत्र लिखकर कहा है कि उक्त राशि से कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम व इलाज आदि के लिए प्रयोग में आने वाले चिकित्सा उपकरण,टेस्टिंग किट,मास्क और सेनेटाइजरर्स आदि जरूरी सामानों की खरीद सुनिश्चित करने को कहा है।

सांसद डॉ महात्मे ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि इस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश को एकजुटता के साथ आगे आने की जरूरत है। जिससे कि महामारी को मात दी जा सके। संकट की इस घड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि पीडि़तों का समुचित इलाज हो।

लोगों को भी जागरूक होना जरूरी है। आम जन को चाहिए कि घरों में रहें। अनावश्यक बाहर न निकलें। अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सावधानी बरत कर ही इससे बचा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार अच्छा कार्य कर रही हैं।

सांसद महात्मे दिल्ली से संसद सत्र से लौटते ही नागपुर में कोरोना के खिलाफ़ लडाई में सक्रिय हो गये हैं। बुधवार को उन्होंने दिन भर उन्होने विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और कोरोना से निपटने के लिए अपने विचार तथा सुझाव केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित अधिकारीयों को दिए।

Advertisement

गुरुवार को उन्होंने कोरोना के प्रतिबंध को लेकर मेडिकल अस्पताल और मेयो अस्पताल में जायजा करने पालकमंत्री डाॅ नितीन राऊत एवं स्वास्थ्य व प्रशासकीय अधिकारीयों के साथ पहुंचे । उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हे कोरोना संक्रमण के रोकने के लिए अपने सुझाव दिये।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.