Published On : Tue, Jul 24th, 2018

इतवारी: फिर फुटपाथ पर अतिक्रमण

Advertisement

नागपुर: इतवारी स्थित अनाज बाजार मार्ग पर इस दिनों वाहन चलाना या पैदल चलना बड़ा मुश्किल हो गया है. अनाज व्यापारियों के साथ अन्य व्यापारिक क्षेत्रों के लोगों को भी भंडारा रोड से लेकर मच्छी बाजार चौक तक तथा मस्कासाथ चौक से लेकर मारवाड़ी चौक तक वाहन चलाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

नाज बाजार से सब्जी के चिल्लर विक्रेताओं और फुटपाथ का अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से कई बार मांग की गई लेकिन आज तक इस समस्या का हल नहीं निकल सका है. पूर्व नागपुर के व्यापारियों को रोजाना इस अतिक्रमणरूपी सब्जी मार्केट से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

घंटों यातायात जाम रहने से तथा अस्तव्यस्त हालत बनने से व्यापार चौपट हो जाता है. जो ग्राहक अनाज तथा अन्य खाद्य सामानों की खरीदारी करने के लिए मस्कासाथ, मच्छी बाजार चौक, मारवाड़ी चौक, शहीद चौक, इतवारा मार्ग, इतवारी रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना आते है उनको वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित जगह नहीं मिल पाती है. यातायात पुलिस भी बाजार के व्यस्ततम चौराहों से गायब रहती है. भगवान भरोसे यातायात का संचालन रोजाना हो रहा है.

करोड़ों के कारोबार करनेवाले इस क्षेत्र की दयनीय हालत हो गईर् है. इसकी वजह से इतवारी स्टेशन पुलिया से लेकर गंगा जमुना रोड व लकड़गंज मार्ग तथा अनाज बाजार की और जानेवाले कई मार्गों पर घंटों यातायात जाम हो जाता है.

Advertisement

कई बार यहां पर लगा हुआ स्वचलित सिग्नल भी बंद पड़ा हुआ रहता है. ट्राफिक पुलिस कर्मी भी नदारद रहते है. रविवार के दिन सब्जी तथा अन्य वस्तुओं के बाजार सड़कों के बीचों बीच सज धज जाते है. इस वजह से यह बाजार सड़कों के बीच रहने से लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.