Published On : Mon, Apr 20th, 2015

यवतमाल : अन्न सुरक्षा अधिकारी को 51 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Advertisement


यवतमाल।
सहायक आयुक्त अन्न एवं औषधी प्रशासन म.रा. के अन्न सुरक्षा अधिकारी आरोपी लोकसेवक प्रभाकर निवृत्ति काले (42) ने शिकायतकर्ता को खुद के मालिकाना बार अॅन्ड रेस्टॉरंट का खाद्य तेल एवं मिरची का लिया हुआ सैम्पल पास करके देता हूं, ऐसा बताकर आर्णी के अन्य सात बार अॅन्ड रेस्टारंट के मालिक तुम्हारे अच्छे परिचय के होने से उनकी ओर से मेरे लिए वार्षिक हप्ते के रूप में पैसे जमा करके लाए  नहीं तो उसे और उसके मालिक को त्रासदी झेलनी पड़ेगी, ऐसा कहकर 51 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी.

शिकायतकर्ता ने यह जानकारी स्थानीय रिश्वत प्रतिबंधक ब्यूरों को दी थी. यह रिश्वत आज 20  अप्रैल को जाल बिछाकर शिकायतकर्ता की ओर से 51 हजार की रिश्वत सहायक आयुक्त अन्न एवं औषधी प्रशासन म.रा. यवतमाल के कार्यालय के सामने पंच समक्ष स्विकारते हुए आरोपी लोकसेवक काले को रंगेहाथ दबोचा गया. आगे की जांच चल रहीं है. उक्त कार्रवाई रिश्वत प्रतिबंधक ब्यूरों के डिवाईएसपी सतिश देशमुख, पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर, नंदकुमार जामकर और कर्मियों में गिरी, इंगोले, जोशी, अनिल राजकुमार, खेडकर ढोणे, महेश, शेंडे, मेश्राम, चिरडे, चापोना, कोकेवार ने की है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.