Published On : Sat, Apr 11th, 2020

गरीब बस्तियों में NCP द्वारा फ़ूड किट का मुफ्त वितरित

Advertisement

प्रफुल्ल पटेल के अनुशंसा पर जीवन उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति शुरू

गोंदिया/भंडारा- कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लाकडाउन जारी होने से गोंदिया -भंडारा जिले के स्थापित कारखाने , उद्योगों , कुटीर उद्योग , राइस मिलें व दुकानें बंद होने से वे देहड़ी मजदूर खासे संकट में है जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं । मजदूरी में कमी के कारण कई झुग्गी – झोपड़ी और गरीब बस्तियों में भूख का संकट देखा गया है ।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल की अनुशंसा पर तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन एवं जिला बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP )के सभी पदाधिकारियों ने गरीबों के घरों तक आवश्यक खाद्य सामग्री व जीवन उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति शुरू कर दी है ताकि तहसील स्तर पर रहने वाले किसी भी गरीब व्यक्ति को तालाबंदी के दौरान भूखा ना रहना पड़े ।

Advertisement

साकोली तहसील के ग्राम सेंदुरवाफा , जमुनापुर , सितेपार और मोखै आदि गांव में एनसीपी पदाधिकारी सुरेश बघेल , अनिल टेंभरे , यशपाल कनहाड़े , सोनू बैरागी , इमरान पठान , अनूप अतकरी , प़णय सहारे, दर्शन कटकरवार , निजप्रकाश राउत , धनंजय सहारे , कुणाल शिरसागर भूपेश तरोने , विजय खुणे , कुणाल राऊत जाजू पठान आदि ने जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामानों की किट घर-घर जाकर वितरित की ।

गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील में फ़ूड किट के वितरण का कार्य तहसील अध्यक्ष केवल बघेले , ममता जनबंधु , ज्ञानेश्वर सहारे , तेजराम गौधैर्य , मानेश्वर जनबंधु , रत्नाबाई कसारे , धनेश्वर तिरेले , देवीलाल पटले इन पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया। उसी प्रकार गोंदिया शहर की गरीब बस्तियों में जरूरतमंद नागरिकों के बीच फ़ूड किट का वितरण एनसीपी पदाधिकारी संजीव राय , एकनाथ रहीले , चंद्रकुमार चुटे , अक्की अग्रहरि नागो बंसोड , करण टेकाम व अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। इन थैलों के भीतर वे जरूरी जीवन उपयोगी सामान है जिनकी रोजमर्रा के जीवन में आवश्यकता पड़ती है।

रवि आर्य

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges