Published On : Mon, May 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान दें -रक्षा मंत्री ने बताया यह समय की जरूरत

Advertisement

नागपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से रक्षा प्रौद्योगिकी की अहमियत पर बात की। उन्होंने इसे समय की जरूरत बताते हुए कहा कि वे बाहरी प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान केंद्रित करें।

नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने रक्षा कमांडरों से कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही रखरखाव और संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए भी कहा।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले एयर मार्शल शशिकर चौधरी, एओसी-इन-सी मेंटेनेंस कमांड और असैन्य एवं सैन्य प्रतिष्ठानों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यहां हवाई अड्डा पहुंचने पर राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर रक्षा क्षेत्र के कुछ हितधारकों के साथ बातचीत की। उन्हें इस क्षेत्र में सेना, वायु सेना और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों सहित रक्षा प्रतिष्ठानों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा क्षेत्र के हितधारकों को संबोधित करते हुए सिंह ने उन्हें बाहर की प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल रखते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

Advertisement

गडकरी के आवास पर दी शिष्टाचार भेंट:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। गडकरी के आवास जाने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर कुछ रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। गडकरी के कार्यालय के एक सूत्र ने कहा कि सिंह ने केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। दरअसल यह गडकरी के पौत्र निनाद का उपनयन का भी अवसर था। राजनाथ सिंह ने बच्चे को आशीर्वाद दिया और गडकरी परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

Advertisement
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges