Published On : Sat, Jan 19th, 2019

2 विमान रद्द, कई घंटे देरी से

Advertisement

File Pic

नागपुर: दिल्ली में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को विमानों की आवाजाही पर खासा असर देखने मिला. वहां से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आने वाले कई विमान कई घंटा देरी से आए. इंडिगो का रात 9.40 बजे दिल्ली से आने वाला विमान रद्द कर दिया गया. वहीं एयरलाइंस ने शाम 4 बजे बंगलुरू से आने वाले विमान को फिर एक बार कैंसल कर दिया. दिल्ली में खराब मौसम के कारण यहां सुबह से रात तक आने वाली विमान सेवा प्रभावित हुई.

इंडिगो का दिल्ली से सुबह 7 बजे आने वाला विमान 3 घंटा देरी से 10 बजे, एयर इंडिया का 7.40 बजे दिल्ली से आने वाला विमान 3.30 घंटा देरी से 11.15 बजे, 7.45 बजे वाला बंगलुरू विमान करीब 2 घंटा देरी से 9.30 बजे, जेट का 7.45 वाला दिल्ली से आने वाला विमान 11.30 बजे, गो एयर का दिल्ली से सुबह 8 बजे आने वाला विमान 11.20 बजे, इंडिगो का 8.10 बजे आने वाला 10.50 बजे, गो एयर का 8.55 वाला पुणे विमान 11.50 बजे आया.

इसके अलावा इंडिगो के सुबह 10 बजे मुंबई से आने वाले विमान में पौने दो घंटा, 10.50 बजे के कोच्चि विमान में 1 घंटा, इंडिगो के ही 12.10 वाले दिल्ली विमान में 3.15 घंटा, 12.30 बजे आने वाले पुणे विमान में 4 घंटा, जेट के शाम 5.20 के मुंबई विमान में 1 घंटा विलंब हुआ. शाम 7.35 बजे दिल्ली से आने वाले गो एयर के विमान में भी एक घंटा और रात 8 बजे कोलकाता से आने वाले इंडिगो के विमान में भी एक घंटे का विलंब हुआ.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.