Published On : Mon, Feb 27th, 2017

1 मार्च से ‘आपली बस’ की तहत और 180 बसें नागपुरवासियों की सेवा में

Advertisement
bus

File Pic

नागपुर : नागपुर शहर वासियों को दर्जेदार सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु ‘आपली बस सेवा’ अभियान के बेड़े में 1 मार्च से और 180 बसें जुड़ जाएंगी। साथ ही इस अभियान की तहत मार्च महीने के अंत तक 300 बसें नागपुर वासियों की स्थानीय यात्रा से संबंधित दिक्कतें और कम करने लगेंगी। फ़िलहाल ‘आपली बस अभियान’ की तहत 80 बसें पुराने ऑपरेटर से नए ऑपरेटर को हस्तांतरित की गई हैं। महीने के अंत तक बढ़ते-बढ़ाते ‘आपली बस सेवा’ की तहत 300 बसें शामिल हो जाएंगी। यह जानकारी महानगर पालिका में परिवहन समिति के सभापति नरेंद्र बोरकर ने संवाददाताओं को दी है। नागपुर मनपा परिवहन प्रबंधक शिवाजी जगताप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पास धारक विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी
नरेन्द्र बोरकर ने कहा कि आपली बस सेवा की तहत पुराने ऑपरेटर द्वारा जारी किए गए बस पास वैध रहेंगे और हर बस में चलेंगे, इसलिए विद्यार्थियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। हाँ, मई महीने में नए सिक्यूरिटी पास विद्यार्थियों के लिए जारी होंगे, उसके बाद पुराने पास अमान्य जाएंगे। नए पास का वितरण 1 मई से होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.