Published On : Tue, Mar 19th, 2019

गोंदिया: पुलिस का फ्लैग मार्च निर्भिक और निडर होकर करें मतदान

Advertisement

गोंदिया: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। गोंदिया-भंडारा तथा गड़चिरोली -चिमूर लोकसभा सीट के लिए आगामी 11 अप्रैल को मतदान होना है तथा 23 मई को मतगणना की जायेगी।

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मुद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू के नेतृत्व में शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम से फ्लैग मार्च निकाला गया जो नेहरू चौक, सिविल लाईन (हनुमान मंदिर रोड), इंगले चौक, मामा चौक, सांई मंदिर रोड, गोविंदपुर, गजानन मंदिर चौक, मनोहर चौक, जयस्तंभ चौक, गांधी प्रतिमा चौक, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, चांदनी चौक, मुर्री रोड, श्रीनगर, भीमनगर मैदान, आंबेडकर चौक, रेल्वे चौकी, शारदा सा मिल रोड, रामनगर हाईस्कूल चौक, रामनगर बाजार चौक, राजलक्ष्मी चौक, पाल चौक, गुरूद्वारा रोड, शक्ति चौक से होते हुए बस स्थानक पर पहुंचा तथा इसका समापन किया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस जवानों ने नागरिकों को निर्भिक व निडर होकर मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक विनीता साहू, उपअधीक्षक संदीप ओटोले, सोनाली कदम सहिते जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, पुलिस कर्मचारी, केंद्रीय राखीव बल सहित 43 पुलिस अधिकारी व 491 कर्मचारी तथा गृहरक्षक दल के 50 कर्मचारी शामिल हुए।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.