Published On : Thu, Jan 26th, 2017

महापौर व मनपायुक्त के हस्ते ध्वजारोहण किया गया

Advertisement


नागपुर:
नागपुर महानागपालिका के प्रांगण में सुबह ८ बजे २६ जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासमय वातावरण के मध्य मनाया गया.इस अवसर पर महापौर प्रवीण दटके और मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात मनपा अग्निशमन विभाग के टुकड़ियों ने महापौर दटके और मनपायुक्त हर्डीकर को सलामी पेश की.

मनपा अग्निशमन विभाग के लकड़गंज ज़ोन के प्रमुख मोहन गुरधे और कलमना अग्निशमन जोन के प्रमुख चंद्रकांत तिवारी ने अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों का नेतृत्व किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन हुआ.इसके बाद उपस्थित अतिथियों का मनपा प्रशासन की ओर से सत्कार किया गया.इस अवसर पर महापौर दटके ने मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों का सहर्ष अभिवादन किया व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी.

मंच पर महापौर व आयुक्त के अलावा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रामनाथ सोनवणे, अतिरिक्त आयुक्त आर. झेड. सिद्दीकी, अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र कुंभारे, उपायुक्त डॉ. रंजना लाडे, उपायुक्त रवींद्र देवतळे, अतिरिक्त उपायुक्त जयंत दांडेगावकर विशेष कर उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त महेश मोरोने ने किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर की मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरचंद पार्क मैदान पर आयोजित किया जाता है.इस कार्यक्रम में मनपा की ओर से शिक्षण विभाग द्वारा तैयार सर्व शिक्षण अभियान का सन्देश देने वाली चित्ररथ ने भाग लिया,जिसके मनपा प्रांगण में महापौर दटके व मनपायुक्त हर्डीकर ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्धघाटन किया।

उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनपा कर्मी और उनके परिजन उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.