Published On : Sat, May 19th, 2018

मंदिर के दर्शन कर लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

Advertisement

Road-Accident

पुणे: महाराष्ट्र में सोलापुर-पुणे सड़क पर शुक्रवार शाम एक वाहन के एक अन्य कार से टक्कर हो जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार भिगवान के समीप डलास गांव में यह हादसा हुआ. यह परिवार प्रसिद्ध तुलजापुर मंदिर में दर्शन के उपरांत वाहन से पुणे लौट रहा था. इसी बीच टायर फट जाने के बाद ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा. ऐसे में वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई.

भिगवान पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवानों की पहचान संदीप प्रकाश गायकवाड़ (35), उनकी पत्नी शीतल (32) बेटे अभिराज (5), पिता प्रकाश (67), मां सुनीता (58) के रुप में हुई है। ये सभी पुणे के समीप निगड़ी के यमुनानगर के निवासी थी. पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. कार के चार यात्रियों को मामूली चोट लगी.

बता दें कि इससे पहले उत्‍तराखंड में शुक्रवार सुबह बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया. उत्‍तराखंड के टनकपुर के बिचई क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बेकाबू ट्रक ने पूर्णागिरी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्‍थे को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में यूपी के 11 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 श्रद्धालु घायल हो गए. इसमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.