Published On : Wed, Nov 23rd, 2016

पहली बार इंटक बिना जेबीसीसीआई गठित

Advertisement

– दिसंबर में होगी पहली बैठक
– इंटक का दोनों गुट पहुंचे अदालत की शरण में
– अदालत के निर्णय के बाद इंटक प्रतिनिधि का होगा समिति में समावेश
– जेबीसीसीआई तय करती है कोयला कर्मियों का वेतन व सुविधाएं

coal_1875940b
नागपुर: कोल इंडिया के करीब पौने ४ लाख कर्मियों के वेतन व अन्य सुविधा तय करने के लिए जॉइंट वाइपरटाइट कमिटी ऑफ़ कोल् इंड्रस्ट्रीज ( जेबीसीसीआई ) -१० का गठन कर दिया गया है.कोल् इंडिया के राष्ट्रीयकरण के बाद पहली बार कमेटी में इंटक नहीं होगा। इस जेबीसीसीआई में बीएमएस, सीटू, एचएमएस और एआईसीटीयू के प्रतिनिधि रहेंगे। इसके अलावा कोल् इंडिया प्रबंधन के अधिकारी भी समिति के सदस्य होंगे।पिछले शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. संभवतः दिसंबर माह में इस समिति की पहली बैठक अपेक्षित है।

कोल् इंडिया कर्मियों के वेतन और अन्य सुविधाओं को तय करने के लिए हर पांच साल में मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों और कोल् इंडिया के अधिकारियों की बैठक होती है। जुलाई २०१६ से कोयला कर्मियों का वेतन बकाया है,इंटक कई गुटों में बंट जाने के कारण जेबीसीसीआई का गठन नहीं हो पा रहा था. संजीवा रेड्डी और ददई दूबे की इंटक अपनी-अपनी सदस्यता को लेकर दावा कर रही थी। मसला अदालत में चला गया था, जिससे जेबीसीसीआई का गठन ही नहीं हो पा रहा था.अधिसूचना में जिक्र किया गया है कि अदालत के आदेश के बाद जेबीसीसीआई कमेटी में इंटक के सदस्यों को शामिल किया जा सकता है. उल्लेखनीय यह कि इसे लेकर आंदोलन किया जा रहा है,लगातार जेबीसीसीआई के गठन की मांग जारी है.अब इस समिति के गठन के बाद आंदोलनकारी कर्मियों ने राहत की साँस ली.

कौन-कौन है कमेटी में
जेबीसीसीआई समिति में कोल् इंडिया चेयरमैन,कोल् इंडिया के कार्मिक निदेशक ( सदस्य सचिव),कोल् इंडिया के वित्त निदेशक,कोल इंडिया के तकनिकी निदेशक,सीसीएल,बीसीसीएल,डब्ल्यूसीएल,एसईसीएल,एनईसीएल,एमसीएल ( सभी के अध्यक्ष सह प्रबंधक),एनसीएल और ईसीएल के कार्मिक निदेशक,एससीसीएल के पी एंड ए निदेशक और पंजीकृत यूनियन के प्रतिनिधि समिति में यूनियन प्रतिनिधि
एचएमएस के. नाथूलाल पांडे,राजेंद्र प्रसाद सिंधा,संजीव सिंह,उमाशंकर सिंह,बीएमएस के डॉ बी. के. राय,प्रदीप कुमार दत्ता,ब्रजेन्द्र कुमार राय,वाई. एन. सिंह,एआईसीटीयू के रमेंद्र कुमार,वी. सितारमैय्या,आर. जी. सिंह,सीटू के डी डी रामानंदन,बन्ना गोपाल चौधरी,एम. नरसिंह राव का समावेश है.

समिति में यूनियनों के पर्यायी( अल्टरनेट) प्रतिनिधि
एचएमएस के रियाज़ अहमद,राघवन रघुनन्दन,शिवकांत पांडे,राजेश कुमार सिंह,बीएमएस के. ए. श्रीनिवास राव,बिंदेश्वर प्रसाद,लती जगमोहन,लक्षमण चंद्रा,एआईसीटीयू के लखनलाल महतो,अशोक कुमार दुबे,हरिद्वार प्रसाद,सीटू के एच. एस. बागे,जे. एस. सोढ़ी,मानस कुमार चटर्जी का समावेश है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.