Published On : Fri, Aug 21st, 2020

पहले अपहरण किया और फिर नग्न कर युवक की पिटाई की

Advertisement

नागपुर– शुक्रवार को शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के साथ कुछ आरोपियों ने मारपीट के साथ साथ उसे नग्न कर उसका वीडियो बनाया. इसके बाद सदर पुलिस स्टेशन की एक ओर लापरवाही सामने आयी, जिसमे इस पीड़ित की शिकायत तक दर्ज नही की गई. जानकारी के अनुसार पीड़ित खामला का निवासी है, वह अपनी एक लड़की दोस्त को घर छोड़ने गया था, जहां सदर परिसर में आरोपी शारिक खान और उसके कुछ साथियों ने पीड़ित को रोक लिया और उसके साथ मारपीट की, इसके बाद आरोपियों ने उसके ही गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया और उसके अगल बगल में दो आरोपी बैठ गए.

इस दौरान इस पीड़ित की लगातार लड़की और उसके बीच के प्रेम प्रकरण के बारे में पूछताछ करते हुए ,उसकी पिटाई करते रहे. शाम 4 बजे से लेकर रात के 1 बजे तक उसको घुमाया गया, उसके पैसे छीनकर इन आरोपियों ने बियर की बोतलें भी खरीदी और कार में ही बियर पी और चाकू का डर दिखाकर पीड़ित को भी जबरन बियर पिलाई.

इसके बाद यह आरोपी उसे लेकर रेशमबाग गए और वहां उसको नग्न कर उसकी पिटाई की और उसका वीडियो बनाया. पीड़ित युवक का यह भी कहना है आरोपियों ने उसकी बैग से 4 हजार रुपए भी छीन लिए. इसके बाद आरोपियों ने उसके एकाउंट से पैसे अपने एकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन वे यह नही कर पाए. देर रात एक बजे पीड़ित युवक को मोमिनपुरा में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए. इसके बाद दूसरे दिन आरोपी शारिक खान फिर पीड़ित को फ़ोन करके परेशान करने लगा. उसका नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मिलने के लिए बुलाने लगा.

आरोपी ने पीड़ित को कईयो बार फ़ोन लगाया ,लेकिन पीड़ित डर के मारे नही गया. इसके बाद पीड़ित युवक शिकायत लेकर सदर पुलिस स्टेशन गया ,लेकिन पुलिस ने इतना संगीन और गंभीर मामला होने के बाद भी उसपर ध्यान नही दिया, और एफआईआर दर्ज करवाने से मना कर दिया, यहाँ और एक बात जरूरी है कि सदर के पीआई ने पीड़ित को सक्करदरा या इमामवाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी. इसमे यह देखनेवाली बात है कि जब पीड़ित युवक का अपहरण सदर पुलिस स्टेशन की हद में हुआ तो एआईआर दर्ज क्यो नही की गई. 18 अगस्त के बाद से पुलिस पीड़ित की शिकायत नही ले रही है.

मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों में से एक इस पीड़ित युवक की दोस्त लड़की से प्यार करता था,लेकिन आरोपी की शादी होने के बाद लड़की ने उससे दूरी बना ली थी, इसके बाद यह युवती खामला निवासी इस पीड़ित युवक के साथ प्यार करने लगी थी और यही बात इन आरोपियों को पसंद नही आयी, जिसके कारण पीड़ित को पीटा गया और उसका वीडियो बनाकर उसे बेईज्जत किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.