Published On : Sat, Feb 10th, 2018

पहले ही दिन आरटीई फॉर्म भरने में पालकों को हुई परेशानी

Advertisement

RTE, Nagpurनागपुर – आरटीई फॉर्म भरने की प्रक्रिया की शुरुवात शनिवार 10 फरवरी से हो चुकी है. लेकिन इसके साथ ही फॉर्म भरनेवालों को अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. जिसके कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है. पहले ही दिन वेबसाइट काफी स्लो होने की वजह से भी फॉर्म भरने में पालकों को काफी परेशानी हुई.

दरअसल ऑनलाइन आवेदन करते समय एससी, एसटी का फॉर्म स्वीकृत नहीं हो रहा है तो वही अन्यो के लिए इनकम सर्टिफिकेट का नंबर डालने के लिए कहा जा रहा है. पहले अन्य जातियो के पालको के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनकम सर्टिफिकेट जरुरी नहीं था. लेकिन अब किया गया है. इनकम सर्टिफिकेट का नंबर ऑनलाइन आवेदन करते समय डालना होगा . जिसके कारण जिन्होंने इनकम नहीं बनाया उन्हें भी परेशानी हुई.

आरटीई एक्टिविस्ट नितिन फूलमाली ने बताया कि गिट्टीखदान में उन्होंने आरटीई फॉर्म भरने के लिए केंद्र शुरू किया है. पहले दिन केवल 30 बच्चों के ही फॉर्म भरे जा सके है. 10 लोगों के फॉर्म नहीं भरे जा सके. फूलमाली ने जानकारी दी कि वेबसाइट में काफी परेशानी हो रही है. नागपुर शहर समेत पुणे और दूसरे शहरों में भी यही समस्या पालकों के साथ हो रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.