Published On : Thu, Mar 12th, 2020

नागपुर में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

Advertisement

File Pic

नागपुर में बुधवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति छह मार्च को अमेरिका से लौटा था।

जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे ने बताया, ‘‘बुधवार को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसे शहर के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ही व्यक्ति के नमूनों की जांच हुई थी जिसमें वह पॉजिटिव मिला।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बीच प्रदेश के नासिक में एक विवाहित दंपत्ति को कोरोना वायरस के लक्षणों के कारण नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

सूत्रों के अनुसार दोनों पति पत्नी पर्यटक के तौर पर 29 फरवरी को दुबई गये थे और सात मार्च को वापस लौटे हैं ।

Advertisement

इस बीच प्रदेश की राजधानी मुंबई में आज दो लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है । इस संक्रमण की दोबारा पुष्टि के लिए उन दोनों के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में दोबारा पुष्टि के लिए भेजे गये हैं

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.