
छत्तीसगढ़ हॉकी की 10वीं वार्षिक आमसभा रविवार को राजनांदगांव में सम्पन्न हुई। इसी दौरान प्रतिनिधियों का चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। राजनांदगांव के फिरोज अंसारी को छत्तीसगढ़ हॉकी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तो वहीं बिलासपुर के मनीष श्रीवास्तव महासचिव चुने गए। थॉमस को छत्तीसगढ़ हॉकी के कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में डी. रविशंकर तथा उपाध्यक्ष में हरिंदर सिंह भाटिया, एमवॉय कुरैशी, गीता सोनी, इंदुमती मालिया को चुना गया।

चुनाव करवाने हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंग बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप में ओलिंपिक संघ के सहसचिव संजय मिश्रा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से अधिकारी शामिल हुए। सहसचिव के पद पर गोपेधवर कहरा, अमिताभ मानिकपुरी, वर्षा शर्मा, विनिता नवधरे निर्वाचित हुईं। कार्यकारिणी सदस्य पद पर नीलम जैन, पुष्कल अरोरा, दीक्षा बक्शी, गजेन्द्र शर्मा, अनूप श्रीवास्तव को चुना गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से हॉकी की गतिविधियों एवं वित्तीय लेख शामिल था। सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हॉकी के विकास पर चर्चा की।वार्षिक हॉकी कैलेंडर भी जारी किया गया। गौरतलब है कि डॉ. अनिल वर्मा दो कार्यकाल के अध्यक्ष का समस्त छत्तीसगढ हॉकी परिवार सम्मान कर उनके द्वारा दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




