Published On : Mon, Jul 31st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग

Advertisement

महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है. जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है. यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी. मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं. RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने पहले एएसआई को गोली मारी और फिर अन्य तीन यात्रियों पर फायरिंग कर दी.

गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया. दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे. आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग की.

जब जवान ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग
घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है. यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी. आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया. डीसीपी वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने ‘आज तक’ से बात करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?

डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, ‘सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी…चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है…हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. अनुग्रह राशि दी जाएगी.’

Advertisement

पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है. पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है. ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है. सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं. उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है. डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.’

बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा. फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं.

पुलिस यात्रियों से भी कर रही है पूछताछ
यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई. गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए. जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रेलवे का बयान
पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है, ‘पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी. उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया. आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.